हर साल लखनऊ विश्वविद्यालय मे कई छात्र दाखिला लेते है। उन मे एक छात्र हमारे साथ है। अर्पित ओमर जो एक चैनल ETV NETWORK मे कॉपी एडिटर है और पोस्ट ग्रेजुएशन मास्स कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से कर रहे है। एवम् कानपूर के रहने वाले हैं और देश को बदलने की चाह रखते हैं।
![]() |
| Arpit Omer |
कशिका - अर्पित अपने बारे में कुछ बताइये.....?
अर्पित -जैसा मेरा नाम है वैसे ही मेरा काम है , जैसा मैं दिखता हूँ वैसा ही मैं दूसरों के साथ पेश आता हूँ, मेरा नाम अर्पित हैं मैंने अपनी लाइफ को जिया हैं मेरी एक चीज़ हैं अगर मुझे कोई कुछ काम देता हैं तो उसको करने में मैं डिवोटेड हो जाता हूँ।
कशिका - आप हमेशा से लीडर बनना चाहते थे या लैक ऑफ़ लीडर शिप की वजह से आप आगे आते हो ?
अर्पित- मुझे लीडर बनने का कोई शोक नहीं हैं , मेरी पत्रकार यूनियन में ये बताया गया हैं की अकेले कुछ नहीं कर सकते अगर 5 ऊँगली में कोई ऊँगली अलग हो जाये तो वो कुछ नहीं कर सकती तो हम लोगो को टीम में काम करना चाहिए मेरा मानना हैं ज्ञान बाटने से बढ़ता हैं।
कशिका - आप इ टीवी में कॉपी एडिटर हैं तो जर्नीलिसम के लिए आप ने अपनी फैमिली को कैसे मनाया ?
अर्पित- मैं आप को बताना चाहता हूँ की मेरा फॅमिली बैकग्राउंड बिसिनेस बैकग्राउंड हैं , मेरी फैमिली ने आज तक कोई भी जॉब नहीं की , ना हि गवर्मेंट जॉब न ही प्राइवेट जॉब टोटली बिजनेस बैकग्राउंड हैं , पर मुझे इस बात का एहसास हुआ की क्यों ना कुछ बदलाव लाया जाये, मैं कुछ नया कदम उठाऊं अगर मैं भी उसी लाइन में चलता चला जाऊंगा तो आगे आने वाली पीढ़ी भी उसी राह में चलती जायेगी।
कशिका - इस जर्नी में आप की पर्सनॅलिटी को कैसे शेप किया ?
अर्पित- अभी तो जर्नी स्टार्ट हुई नहीं हैं अभी तो शुरवात हैं और अभी तो मेरी जॉब की स्टार्टिंग हैं अभी जर्नी हुई नहीं हैं, अभी तक जो कुछ हुआ हैं उसने मेरी पर्सनालिटी ने ग्रूम ही किया हैं । इस चीज़ ने मुझे काफी कुछ सीखने को मिल रहा हैं, सही गलत में अंतर पता चला और जो गलती हो रही हैं समाज में उसे हमे अपनी कलम से सुधारना पड़ेगा ।
कशिका - आप के माँ पाप क्या चाहते थे आप क्या बनो ?
अर्पित- जैसा की मैंने आप को बताया था वो येही चाहते थे की जल्द से जल्द बिज़नेस को संभाले और शादी कर के सेटल हो जाऊं पर मुझे कुछ बदलाव करना था, इसी वजह से मैंने ये फील्ड चुनी और मैं उस चीज़ को आगे बढ़ाऊंगा पर एक अलग तरीके से ।
कशिका - आप की सबसे बड़ी क्रिटिज़म क्या हैं ?
अर्पित- आज आप को बताना चाहता हूँ की आज से 3 साल पहले मेरी आवाज़ बहुत पतली थी , बहुत से लोग कहते थे की आप की आवाज़ बिलकुल लड़कियों की तरह है , फिर मैंने बहुत मेहनत की रियाज़ किया बहुत सारे वोईस ओवर दिए और आज आप देख सकते हो मैंने अपने आप को बदल दिया ।
कशिका - आप खाली टाइम में क्या करना पसंद करते हैं ?
अर्पित - मुझे खाली टाइम में मैगज़ीन पढ़ना नोवल पढ़ना और टीवी में न्यूज़ चैनल देखना पसंद हैं ,आम लोगो की पसंद नार्मल होती हैं पर मैं थोडा हट के सोचता हूँ।
कशिका - आप के लिए समाज में सिर्फ जानकर होना चाहिए या एक अच्छा प्रेसेंट्रटर भी होना चाहिये क्योंकि छोटे शहरों के पत्रकार प्रेजेंटेशन पर ध्यान नहीं देते हैं ?
अर्पित -पत्रकार कोई छोटा या बड़ा नहीं होता हैं पत्रकार पत्रकार ही होता हैं , और वो समाज में बुराईओ को खत्म करने की और अच्छाइयों को समाज के सामने लाने की सोचता, और रही बात अगर वो जानकर हैं तो अपनी बात को सही मायने में प्रेसेंट करेगा।
कशिका - आज से 10 साल बाद आप अपने आप को किस पोज़िशन में देखना चाहोगे ?
अर्पित- मैं एक अच्छा इन्शान बनना चाहता हूँ आज की दुनिया में हर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त हैं भले ही वो अमीर हैं पर वो अपने आप से सेटिशफाइड नहीं हैं , मेरा बस ये ऐम हैं की मैं एक अच्छा इन्शान बनू और 10 साल बाद जब मेरे पाप घर से निकले तो लोग कहे की देखो अर्पित के पाप जा रहे हैं ।
कशिका - इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ही क्यों चुना आप ने क्या आप टीवी को प्रिंट से बहेतर मानते हैं ?
अर्पित- जहाँ आज कल लोगो को 2 मीनट की फुरसत नहीं हैं तो मुझे लगता हैं हमे ज़माने के साथ कदम से कदम मिला के चलना चाहिए , प्रिंट में किसी भी खबर को विस्तार में बताया जाता हैं पर वही चीज़ इलेक्ट्रॉनिक में कम समय में बता दी जाती हैं।
कशिका - क्या आप को टीम में काम करना पसंद हैं या अकेले ?
अर्पित- मुझे टीम में काम करना पसंद हैं क्योंकि आप परफेक्ट नहीं हैं क्योंकि आप एक्सपर्ट बन सकते हो पर परफेक्ट नहीं, कही न कही आप से कोई गलती हो ही जायेगी ।
कशिका - आप को मॉस कॉम में कोई लड़की पसंद हैं ?
अर्पित - इस दुनिया में मुझे हर कोई पसंद हैं, और अभी मॉस कॉम में आये हुए मुझे 6 महीने हुऐ हैं सिर्फ और रही बात लड़कियों की तो मुझे जेसिका पसंद हैं निकी पसंद हैं कुसुम पसंद हैं सब लोग अच्छी हैं पर इसका मतलब ये नहीं की वो मुझे पसंद हैं तो वो मेरी ही हो जायेगी ।
कशिका- इंडिया में आप क्या नया चेंज देखना चाहते हैं या क्या बदलाव लाना चाहते हैं अपनी पत्रकारिता की वजह से ?
अर्पित- मैं लोगो की मानसिकता बदलना चाहता हूँ क्योंकि इंडिया के लोगो की मानसिकता बहुत सिमटी हुई हैं , वो अपने घरेलु जीवन से बाहर ही नहीं निकलना चाहते , वो लोग देश के प्रति सोचना ही नहीं चाहते , मैं यही कहूँगा की सबसे पहले लोग की मानसिकता को बदलना जरुरी हैं और विकास के पथ पर ले चले।
कशिका- आप को अपनी जिंदगी से क्या अक्सेप्टेशन हैं?
अर्पित- मैं अपनी जिंदगी से कोई अक्सेप्टेशन नहीं हैं मैं अपनी लाईफ से ये आशा रखता हूँ की जो मेरी इस देश के प्रति आशा हे वो मैं कर सकूँ।
कशिका- जी शुक्रिया और मेरी शुभकामयें आपके साथ है।
अर्पित- शुक्रिया कशिका।

